फरीदपुर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने नगर में निकाला फ्लैग मार्च


     ब्यूरो चीफ - आमोद जॉन

फरीदपुर/बरेली। आज नगर फरीदपुर में आगामी चुनाव के मद्देनजर रखते हुए पुलिस व अर्द्धसैनिक बल ने फ्लैग मार्च निकाला और लोगों से भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील की। वहीं, उन्होंने असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को लेकर पुलिस को सूचित करने की बात कही। नगर निकाय चुनाव को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए पुलिस-प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंगलवार को नगर में फ्लैग मार्च निकाला गया।

जो कि नगर के सभी मुख्य मार्गों से होते हुए मोहल्ला मिर्धान, मोoपरा, मो o जाटवान, जोशी टोला ,भूरे खां गौटिया, मोहल्ला ऊँचा, बिजली घर से मोoफर्रखपुर से सब्जी मंडी होते हुए मोoकस्सावान और मोoसाहूकारा में आगामी चुनाव को दृष्टिगत फ्लैग मार्च किया गया।जिसमें अध्यक्षता फरीदपुर क्षेत्राधिकारी गौरब सिंह कोतवाल दयाशंकर और अर्द्धसैनिक व पुलिस दल बल के साथ फ्लैग मार्च किया।


Post a Comment

Previous Post Next Post