संपादक - अंकित सक्सेना
यूपी में शुक्रवार सुबह सरकार ने बड़ा फेरबदल करते हुए कई वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया। इसमें अपर मुख्य सचिव से लेकर कमिश्नर तक को इधर से उधर किया गया है। कल्पना अवस्थी को राजभवन से हटा दिया गया है।
यूपी में कई वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों के किए गए तबादले, राजभवन से हटाई गईं कल्पना अवस्थीलखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को कई वरिष्ठ आइएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। राजभवन से हटाई गईं कल्पना अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सुधीर बोबड़े भेजे गए। कल्पना अवस्थी अपर मुख्य सचिव तकनीकी शिक्षा बनीं। देवीपाटन मंडल के कमिश्नर महेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा बने हैं। योगेश्वर राम मिश्रा बस्ती से देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बनाए गए हैं। कमिश्नर सहारनपुर लोकेश एम बस्ती कमिश्नर बने हैं। दिनेश चंद्र डीएम सहारनपुर व मोनिका डीएम बहराइच बनीं हैं।