बरेली सहसंपादक - आसिफ़ अंसारी
सावन के सोमवार के चलते शुक्रवार रात आठ बजे से बरेली में वाहनों का डायवर्जन लागू हो जाएगा। एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक लखनऊ से बरेली होकर दिल्ली की ओर जाने वाले भारी वाहन फरीदपुर से बड़ा बाईपास होते हुए रामपुर, मिलक, शाहबाद, बिलारी, बबराला, नरौरा, बुलंदशहर होते हुए गुजरेंगे। दिल्ली से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन भी इसी मार्ग से गुजरेंगे।
सांकेतिक फोटो - हिन्दुस्तान टाइम्स टुडे
एसपी ट्रैफिक ने बताया कि बरेली से रामपुर व मुरादाबाद की तरफ जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास होकर जा सकेंगे। नैनीताल, पीलीभीत रोड से लखनऊ की ओर जाने वाले भारी वाहन बड़ा बाईपास से इन्वर्टिस तिराहा होते हुए जा सकेंगे। बरेली से आगरा की ओर जाने वाले भारी वाहन इन्वर्टिस तिराहा से बड़ा वाईपास, मिलक, रामपुर, शाहबाद, बिलारी, बबराला, गुन्नौर, नरौरा, अलीगढ़ होकर आवागमन करेंगे।
डॉक्टर एम खान हॉस्पिटल की तरफ़ से स्वतंत्रता दिवस ,अग्रिम त्यौहार रक्षाबंधन व जन्माष्टमी की हार्दिक शुभकामनाएं।
रामपुर से लखनऊ की ओर जाने वाले वाहन नेशनल हाईवे से बड़ा बाईपास, फरीदपुर बाईपास होते हुए अपने गंतव्य को जा सकेंगे। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र के भारी वाहन झुमका तिराहे से आगे बड़ा बाईपास पर स्थित अंडरपास से आवागमन कर सकेंगे। श्यामगंज, लीचीबाग, सेटेलाइट की ओर आने-जाने वाले भारी वाहन ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित होंगे। शहर के सभी ट्रांसपोर्टर सावन में अपना कारोबार ट्रांसपोर्ट नगर से संचालित करेंगे।
ISWA MRI DIAGNOSTIC CENTRE
की तरफ़ से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

