ज़िला ब्यूरो चीफ - चन्दन सक्सेना
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रामपुर के दौरे पर पहुंचे। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मुलाकात कर बैठक की। इसके बाद वह जिले की समीक्षा अधिकारियों के साथ भी बैठक की।
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का रामपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने हैलीपैड पर स्वागत किया। इसके बाद वह सीधे भाजपा कार्यालय पहुंचे। इसके बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक शुरू की। उनके आगमन को लेकर कई दिन से तैयारियां चल रही थी।
उप मुख्यमंत्री शनिवार को हेलीकॉप्टर से पुलिस लाइन पर उतरे। इसके बाद वह यहां से सीधे राम विहार स्थित भाजपा के जिला कार्यालय में पहुंचे। जहां सांसद घनश्याम सिंह लोधी, राज्य मंत्री बलदेव सिंह ओलख, शहर विधायक आकाश सक्सेना व अन्य पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों ने उनका अभिनंदन किया।
इसके बाद वह विकास भवन में विकास कार्यों की समीक्षा करने के साथ निर्माणाधीन योजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया जिसमें शाम को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में कुछ देर रुकने के बाद वह वापस रवाना हों गये।

