पेड़ पर फंदे पर लटका मिला महिला का शव:बरेली में मायके में आई थी 47 साल की महिला, परिजनों ने बताया आत्महत्या

 ब्यूरो चीफ - आमोद जॉन

बरेली के देहात क्षेत्र में एक महिला का शव गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। 47 साल की महिला अपने मायके में आई हुई थी। महिला का शव मिलने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि महिला ने आत्महत्या की है। पुलिस कई बिंदुओं पर घटना की जांच कर रही है।


ससुराल से मायके में गई थी महिला

बरेली के नवाबगंज थाने के गांव पालथी निवासी नन्हेलाल की पत्नी सावित्री (47 साल) बरेली में बहेड़ी थाने के गांव सकुटिया स्थित अपने मायके में गई थी। इस दौरान 2 दिन से महिला अपने मायके से लापता था। मायके पक्ष और ससुराल पक्ष के लोग महिला की तलाश कर रहे थे। महिला का शव सकुटिया गांव के बाहर पेड़ पर लटका मिला। पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल का कहना है कि अभी तक की जांच में सामने आया है कि यह आत्महत्या का मामला है।

Post a Comment

Previous Post Next Post